हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)- रामजन्म भूमि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में भी सुबह से वातावरण भक्तिमय रहा । वही दिन भर समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर पर भजन कीर्तन करते हुए नजर आए ।
हजारों लोगों ने दी कुर्बानिया
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने पर खुशी जाहिर की है और कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि पांच सौ साल के संघर्ष के बाद आज राम की मूर्ति की स्थापना हो सकी है।पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पांच सौ साल के बाद आज राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई है और मोदी के नेतृत्व में सरकार ने न्याय दिलाने के लिए प्रयास किया है ।रामजन्म भूमि आंदोलन के लोगों ने हजारों कुर्बानिया देकर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि जिन राम भक्तों ने अपनी जान कुर्बान कर दी थी, उनकी कुर्बानी काम आई है और आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।
