बीबीएन / जगत सिंह – एक तरफ देश की सुरक्षा के लिए फौजी जवान अपनी जान तक कुर्बान कर देते हैं और दूसरी तरफ नालागढ़ के राम शहर में एक फौजी जवान का ही परिवार सुरक्षित नहीं है ।
पीड़ित फौजी की मां का कहना है कि वह अपनी बेटी और छोटे बच्चे के साथ गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में एक दर्जन के करीब गुंडों ने उनका रास्ता रोका और उन्हें जबरन गाड़ी में बिठा लिया, जहां पर उनको 20 किलोमीटर तक बंधक बनाकर ले जाया गया ।उनके साथ जमकर मारपीट भी की गई । उन्होंने छोटे बच्चे को भी डिग्गी में फेंकने के गंभीर आरोप जड़े हैं । पीड़ित महिला के पुलिस को सूचित करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फौज में नौकरी कर रहे जवान ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह देश की रक्षा तो बॉर्डर पर जाकर कर रहा है,लेकिन उसके अपने ही घर में परिवार वाले सुरक्षित नहीं है। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
वहीं पुलिस ने इस मामले से जुड़े चार आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
