संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज अपना पहला बजट पेश कर रही हैं। प्रदेशवासियों के साथ ही विपक्ष की निगाहें भी सरकार की इस बजट पर टिकी हुई हैं। बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार को सूटकेस लेकर विधानसभा पहुंचे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह के वक्त इलेक्ट्रिक कार में बजट पेश करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने हाथ में बजट का सूटकेस लिए हुए नजर आए। मुख्यमंत्री विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर वित्तमंत्री अपना पहला बजट पेश करेंगे। यह मुख्यमंत्री का पहला बजट हैं। इसमें प्रदेश भर की निगाहें मुख्यमंत्री के इस बजट पर टिकी हुई हैं।
