सोलन : योगेश शर्मा- देर शाम सोलन पुलिस ने ओछघाट से सोलन आ रहे एक बाइक सवार 34 वर्षीय व्यक्ति से अवैध नशीले कैप्सूल बरामद किए है।
जानकारी के अनुसार सोलन पुलिस की एसआईयू टीम आईओ एसआईयू दिनेश कुमार की टीम गश्त के दौरान शहर के शामती क्षेत्र में मौजूद थी। ऐसे में टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल नं HP14D-0733 Hero Deluxe जीरो पॉइंट ओछघाट से सोलन की तरफ आ रही है ,जिसका चालक संदीप कुमार शहर के वार्ड नं सात कारगिल मोहल्ला धोबीघाट का रहना वाला है । व्यक्ति निषेध नशे के कैप्सूलों की अवैध खरीद फरोख्त का धंधा करता है। ऐसे में इसे शामती काली माता मंदिर के पास रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उक्त मोटर साइकिल के दाहिने तरफ टूल बॉक्स के अन्दर छुपाकर रखी एक छोटी हल्के पीले रंग की थैली बरामद हुई । जिसको खोलकर चैक करने पर इसमें 88 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
