बिलासपुर: बिलासपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने अपने दोस्त के घर खुद को मौत के गले लगा लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई है।
युवती की मां ने इस मामले को लेकर एक खुलासा किया है जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ पहले उस लड़के ने संबंध बनाए फिर उसे शादी का झांसा दिया। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी चंडीगढ़ में नौकरी के लिए बोल कर निकली थी और वहां से पता नहीं कब बिलासपुर पहुंची, जिसका पता उन्हें फोन करने पर लगा। जब लड़के के पिता ने शादी से इंकार कर उसे अपने घर ले गया। मृतक लड़की की मां ने आरोप लगाया कि लड़के के पिता ने ही मेरी बेटी की हत्या की है और वह इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। उन्होंने पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को सजा देने की मांग की है।
