अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश सरकार ने कम विद्यार्थियों वाले जिला हमीरपुर के 6 शिक्षण संस्थानों को डिनोटिफाई किया हैं। डिनोटिफाई किए गए स्कूलों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक पाठशाला पीपल और राजकीय माध्यमिक पाठशाला धड़मैना भी शमिल हैं। दोनों स्कूल अधिसूचना के बाद तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा हमीरपुर बिझडी, गलोड और और भोरंज शिक्षा खंड में भी एक-एक स्कूल को डिनोटिफाई किया गया हैं।
डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कुछ स्कूलों को डिनोटिफाई किया गया हैं। डिनोटिफाई करने के मुख्य कारण स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होना हैं। उन्होंने कहा कि डिनोटिफाई स्कूलों में दो सुजानपुर, एक हमीरपुर, एक बिझड़ी, एक गलोड और एक भोरंज का स्कूल शामिल हैं।
