संजु चौधरी, शिमला: भारी बरसात के बाद शिमला की सभी जल परियोजनाएं ठप पड़ गई हैं। पानी के स्रोतों में गाद आने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई हैं, ऐसे में शिमला के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा हैं। शिमला के कई क्षेत्रों में नलकों में सप्ताह से पानी नहीं आया हैं। शिमला के लोगों को टैंकरों का ही सहारा हैं, लेकिन पहाड़ी इलाके में हर जगह टैंकर देना संभव नहीं हैं।
नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शिमला में 14 जुलाई को गुम्मा परियोजना से 17.45 mls, गिरी से 5.24mls, चुरट से 2.85mls, सियोग से 1.39mls, चैरह से 0.65mls, कोटी ब्रांडी से 4.69mls पानी मिला हैं। यानी कुल 32.27 एमएलडी पानी ही इन परियोजनाओं से प्राप्त हुआ हैं, जबकि शिमला को आम दिनों में 42 एमएलडी या इससे ज्यादा पानी प्राप्त होता हैं। उन्होंने कहा कि 19 टैंकरों के माध्यम से शिमला में पानी की सप्लाई की जा रही हैं जिसमें छह नगर निगम के हैं। उन्होंने कहा कि दो तीन दिनों में पानी की व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
