राकेश,ऊना:ऊना जिला में हुई भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हुए झलेड़ा-घालुवाल पुल का एनएच ऑथोरिटी की ओर से रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया हैं। घालुवाल पुल जिसे यातायात के लिए क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद किया गया हैं। उस पुल को पुन: चालू करने के लिए रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया हैं।
पुल का तकरीबन 2 करोड़ का नुकसान का आंकलन किया गया हैं। वहीं एनएच ऑथोरिटी के एसडीओ राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षतिग्रस्त पुल का रिपेयर कार्य शुरू कर दिया गया हैं, जिसे मौसम साफ रहने के अनुसार आने वाले 15 दिनों में रिपेयर कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपेयर में करीबन 40 लाख का खर्च आने वाला है और हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द ही रिपेयर कर यातायात को खोला जाए ताकि आवाजाही में आने वाली दिक्कतों को कम किया जा सके।
