शिमला,12 मार्च(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि हर बात का जवाब सरकार झूठ से ही दे रही है।उन्होंने कहा कि 23 लाख महिलाओं की जगह 30 हज़ार महिलाओं को एक बार सम्मान निधि देकर कह रहे हैं गारंटी पूरी हो गई। क्या इस तरह से गारंटी पूरी होती है?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ज़ब सरकार कोई ग़लत फैसला लेगी तो विपक्ष उसका जमकर विरोध करेगी।इस बात से सरकार को नाराज़गी नहीं होनी चाहिए।यह हमारा दायित्व है।मंदिर से पैसा लेने के मामले में सरकार ने नोटिफ़िकेशन की लेकिन उसे अभी तक वापस नहीं की।सुखशिक्षा योजना को शुरू करने के लिए मदर टेरेसा मातृ वत्सल योजना को बंद करके शुरू की।योजना वही उसमें थोड़ा बहुत फेर बदल करके उसका नाम अपने नाम से कर दिया।वात्सल्य योजना जो केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित है वह योजनाएं भी निःसहाय बच्चों और समाज के अन्य उपेक्षित वर्गों के भले के लिए चलाई जा रही है।
