देवेंद्र सिंह, नाहन: बेरोजगार कला अध्यापक संघ जिला सिरमौर ने अपनी मांगों पर चर्चा के लिए एक बैठक का आयोजन रविवार को नाहन में किया। बैठक ने चर्चा के दौरान बताया गया कि ट्रेंनिग लेने के बाद भी जिला सिरमौर में करीब 400 से 500 कला अध्यापक बेरोजगार हैं। अपनी समस्याओं को लेकर लगातार सरकार के समक्ष मुद्दा उठाने के बावजूद भी अभी तक बेरोजगार कला अध्यापकों को रोजगार नसीब नहीं हुआ हैं। ड्राइंग विषय स्कूलों में होने के बावजूद भी कला अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं जिसके चलते ट्रेनिंग ले चुके कला अध्यापक रोजगार के इंतजार में हैं ।
बेरोजगार कला अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि जिला सिरमौर में करीब 400 से 500 कला अध्यापक ऐसे हैं जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के इंतजार में बैठे हैं। जिला में करीब 100 से अधिक कला अध्यापकों के पद विभिन्न स्कूलों में रिक्त चल रहे हैं। सरकार की ओर से समय रहते पद ना भरने के चलते बेरोजगार कला अध्यापकों की संख्या बढ़ती जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि मिडिल स्कूलों में भी 100 बच्चों की कंडीशन हटाकर प्रत्येक स्कूल में कला अध्यापक तैनात किया जाए । उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द रिक्त पड़े पदों को भरा जाए । रुकी हुई भर्तियों को एक बार फिर पुनः शुरू कर बेरोजगार कला अध्यापकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाए।
