By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नए दौर की बात करने वाली सरकार नहीं कर पाई कोई काम- सुरेश कश्यप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नए दौर की बात करने वाली सरकार नहीं कर पाई कोई काम- सुरेश कश्यप
himachalpolitical

नए दौर की बात करने वाली सरकार नहीं कर पाई कोई काम- सुरेश कश्यप

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/03 at 10:14 PM
Share

नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)-शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है ।नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कश्यप ने कहा कि नए दौर की बात करने वाली कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में 1 साल पूरा होने पर कोई भी नया काम शुरू नहीं कर पाई है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 1 साल से भी अधिक समय का हो गया है,मगर यह सरकार कोई भी नया कार्य नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश में करीब डेढ़ हजार संस्थानों में ताले जड़ दिए । वही जनता को दी हुई कोई भी गारंटी मौजूदा सरकार पूरी नहीं कर पाई है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ सब महसूस कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश सरकार को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवा नौकरी के इंतजार में है और महिलाएं इंतजार कर रही है कि कब सरकार उनको ₹1500 देंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पशुपालन मंत्री ने 1 जनवरी से गोबर खरीदने की बात कही थी मगर गोबर खरीद शुरू नहीं हुई है।

सिरमौर जिला के साथ भेदभाव के आरोप

वहीं सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री पर सिरमौर जिला के साथ भेदभाव के आरोप लगाए हैं । उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद 3 जनवरी को मुख्यमंत्री का नाहन दौरा प्रस्तावित था, मगर वह नाहन दौरे पर नहीं पहुंचे । उन्होंने कहा कि आपदा के समय भी मुख्यमंत्री उस समय सिरमौर जिला में पहुंचे थे, जब आपदा के निशान भी मिट चुके थे ऐसे में लगता है कि मुख्यमंत्री सिरमौर जिला के विकास को लेकर गंभीर नहीं है अच्छा होता कि मुख्यमंत्री यहाँ पहुंचने और लोगों की उम्मीदों के मुताबिक यहां जिला के लोगो के लिए कुछ घोषणाएं करते।

हाटी मामले को सरकार ने की लटकाने की कोशिश

वही गिरीपार जनजातीय क्षेत्र मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कई दशकों से चली आ रही गिरिपार इलाके के लोगों की मांग को उसके केंद्र सरकार ने पूरा किया,मगर प्रदेश सरकार ने हर संभव इस मामले को लटकाने की कोशिश की,मगर फिर भी सरकार अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय में इस मामले को सिरे चढ़ाया गया जिसके चलते आज लोगों की मांग पूरी हुई है।

TAGGED: Nahan BJP MP suresh kashyap
Chandrika January 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 40 घन्टे बाद ब्यास नदी में डूबे एक व्यक्ति का श+व हुआ बरामद, दूसरे की तलाश जारी…
Next Article चिंतपूर्णी मंदिर में नव वर्ष मेले का हुआ समापन,45597 ने श्रद्धालुओं ने अर्पित किया 26.62 लाख का चढ़ावा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?