विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN):हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में दो दिवसीय नव वर्ष मेला संपन्न हो गया है। दो दिवसीय मेले के दौरान माता चिंतपूर्णी के दरबार में 45597 ने श्रद्धालुओं ने 26.62 लाख का चढ़ावा चढ़ाया, जिसमें रविवार को ही 11लाख 27 हज़ार 382 रुपए का चढ़ावा नकदी के रूप में प्राप्त हुआ और सोमवार को 15 लाख 35 हज़ार 523 रुपए का चढ़ावा मंदिर में प्राप्त हुआ।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास द्वारा प्रबंध काफी पुख्ता किए गए थे जिसके कारण श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हुई। इसके अलावा दो दिनों में मंदिर न्यास को 718 श्रद्धालुओं द्वारा सुगम दर्शन प्रणाली के तहत 1100 सौ के पास बनाकर ही मंदिर न्यास को 820450 रुपए की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई। वित्त एवं लेखा अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि दो दिनों में 45000 के लगभग श्रद्धालुओं ने मंदिर में 26. 62 लाख का चढ़ावा चढ़ाया है।
