By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जब तक ओपीएस बहाल नहीं होती तब तक सरकार नहीं बदल पाएगी रिवाज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जब तक ओपीएस बहाल नहीं होती तब तक सरकार नहीं बदल पाएगी रिवाज
himachal

जब तक ओपीएस बहाल नहीं होती तब तक सरकार नहीं बदल पाएगी रिवाज

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/14 at 2:00 PM
Share

राहुल, धर्मशाला: एनपीएस कर्मचारियों की दो-टूक: जब तक ओपीएस बहाल नहीं होगी तब तक सरकार रिवाज नहीं बदल पाएगी। यह चेतावनी अंशकालीन क्रमिक हड़ताल पर बैठे एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा में महासचिव अनीश धीमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दी है। अनीश धीमान ने कहा कि आज धर्मशाला में हड़ताल पर बैठे एनपीएस कर्मचारियों का 43वां दिन है। उन्होंने कहा कि लगातार एनपीएस कर्मचारी ओपीएस की बहाली को लेकर हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांग को अनसुना करती आ रही है। इतना ही नहीं महासचिव अनीश धीमान ने कहा कि देश की डबल इंजन की सरकार चुनावों को लेकर लगातार रैलियां कर रही है ताकि हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बन सके।

उन्होंने कहा कि लगातार हिमाचल सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर उन्हें अनसुना कर रही है। उन्होंने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार भले ही हिमाचल में रैलियां करती रहे, जब तक हिमाचल सरकार कर्मचारियों की ओपीएस को बहाल नहीं करती तब तक सरकार न तो रिपीट करेगी न ही कभी रिवाज बदल पाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में जिस भी सरकार ने कर्मचारियों की अनदेखी की है वह सरकार कभी रिवाज नहीं बदल पाई है।

अनीश ने कहा कि आज शुक्रवार को कैबिनेट की चुनावों से पहले की अंतिम बैठक होगी, अगर सरकार केबिनेट बैठक में ओपीएस बहाली पर अपनी मुहर लगाती है तो प्रदेश के डेढ़ लाख कर्मचारी भाजपा सरकार को अपना पूरा सहयोग देगी और अगर सरकार केबिनेट बैठक में ओपीएस बहाली पर कोई निर्णय नहीं लेती तो कर्मचारी रिवाज बदल देंगे।

TAGGED: customs unt, Government, OPS
admin October 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना-हमीरपुर रेल लाइन पर हांफ गया डबल इंजन : एडवोकेट रोहित
Next Article कांग्रेस छोड़ भाजपा में परिवार सहित एक साथ शामिल हुए 15 लोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायती राज चुनाव परिणामों पर भाजपा का दावा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: रणधीर शर्मा

Ago

24 से 26 जून तक सजेगा जिला स्तरीय पिपलू मेला, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक विवेक शर्मा

Ago

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती, हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Ago

चंबा और कुल्लू में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, कुल्लू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?