मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू: उपमंडल बंजार के अम्बेडकर भवन में विधायक सुरेन्द्र शौरी ने विभिन्न विद्यालयों का उद्घाटन किया। जिसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरुट,राजकीय माध्यमिक विद्यालय शराई, गोडीगाड ,उच्च विद्यालय सिंहण,माध्यमिक विद्यालय मनिहार,कोइशूधार, रम्बी,सुजैहनी, आदि विभिन्न विद्यालयों को स्तरोन्नत किया गया। पशु चिकित्सालय बाहु, प्राथमिक स्वास्थय केंद्र जिभि,देहूरी, बठाहड़,प्राथमिक उप स्वास्थय श्रीकोट,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी, भलान आयुर्वेदिक स्वास्थय केंद्र झमाच, समुदायक स्वास्थय केंद्र गुशैनी, गडसा उठाउ पेजल योजना टील इन महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बंजार विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विधायक शौरी का आभार जताया।
इस दौरान ग्राम पंचायत गाड़ा पारली जमद और पलाहच पंचायत के पन्द्रह लोगों डाबे राम गांव शूगाड़ गाड़ापारली,मोहर सिंह गांव मैल किशन चंद मैल सोनम मैल, जोगराज मझान शेर सिंह पोखरी पलाहच,गोपी चंद गलवाहधार ,मानदास देउहीधार ,जमद सेस राम गलवाहधार ,रेवतीराम डुघा जमद आदि ने अपने परिवारों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा और विधायक सुरेन्द्र शौरी के कार्यों की खूब सराहना की। विधायक ने भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत किया और कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ जन सेवा और बंजार विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत का सम्पूर्ण विकास करना है।
