अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर में एक साथ शादी समारोह में शिरकत करने के लिए न्यूजीलैंड से पहुंचे व्यक्ति की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जिला मुख्यालय हमीरपुर में न्यूजीलैंड से एक परिवार मामा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा था।पूरा परिवार और मेहमान जहां शादी के जश्न में डूबे हुए थे वहीं इस दौरान न्यूजीलैंड से शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे 42 साल के व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई जिससे शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई।
बड़सर क्षेत्र से यहां एक पैलेस में रात को लड़के की बारात आई थी। न्यूजीलैंड से अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे अश्विनी नैय्यर शादी के जश्न की खुशी में डूबे हुए थे। देर रात को घर परिवार सहित एक रिश्तेदार के घर वह सोने के लिए चले गए। इसी दौरान देर रात को उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
6 दिसंबर को उनकी अपने परिवार सहित न्यूजीलैंड की वापसी थी जिसके लिए फ्लाइट भी बुक थी। अश्विनी नैय्यर अपने पीछे 8 साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गई है। उनके निधन पर कई सामाजिक संगठनों ने शोक जताया हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
