संजीव महाजन,नूरपुर: पौग बांध की ओर से पानी की मात्रा कम कर देने से इंदौरा विधानसभा के मंड क्षेत्र में तबाही के जख्म सामने दिखने शुरू हो गए हैं। इस आपदा के बीच मंड क्षेत्र का एकमात्र वैली ब्रिज भी टूट गया था लेकिन ग्रामीणों की मेहनत से एक बार फिर से यहां पुल बनकर तैयार हो गया हैं। क्षेत्र के इस एकमात्र बैली ब्रिज को रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से उप तहसील ठाकुरद्वारा से जोड़ दिया गया हैं।
लोक निर्माण विभाग अभी घरों में ही सोया था की ग्रामीणों ने अपनी जेसीपी ट्रैक्टर लगाकर बैली ब्रिज रोड को चालू हालत में चला कर लोक निर्माण विभाग को दिखा दिया है की सरकारी सहायता के बगैर भी जनता सब कुछ कर सकती हैं इस रास्ते के चालू हो जानें से ग्रामीणों ने गैस सहित अन्य जरूरत मंद समान की सप्लाई मंड क्षेत्र में रोड के माध्यम से शुरू कर दी गई हैं।
मंड मियानी प्रधान काश्मदीन ने कहा कि हम बहुत बड़ी आफत में फंसे हुए थे। हमें अभी पता चला है कि गांव वालों ने मिलकर यहां के रास्ते को ठीक करके ठाकुरद्वारा के साथ जोड़ दिया हैं। इसके लिए में सभी गांववासियों का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने प्रशासन, एनडीआरएफ,सेना, एडीएम,तहसील लदार,एसपी, बीएमओ सब ने हमारी बहुत मदद की हैं। यहां तक एक दिन हमारे यहां किसी को हार्टअटैक हो गया था तो एसडीएम इंदौरा,बीएमओ, पुलिस रात एक बजे तक यहां रहे और मदद की। मैं सब का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं ।
