बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – स्वास्थ्य मंत्री कनर्ल धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को जिला अस्पताल बिलासपुर में लंबे समय से रूके नर्सिंग भवन के कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इस कार्य को पूरा करने के सखत आदेश जारी किए है।
जानकारी के अनुसार यह भवन आठ लाख की लागत से तैयार हो रहा है। इस नर्सिंग भवन की मंजूरी लगभग 10 साल पहले कांग्रेस की सरकार के समय हुई थी। जिसमें उस समय स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर हुआ करते थे। ऐसे में बजट के अभाव के चलते यह कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया था और सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार ने एक भी पैसा इस निर्माण कार्य पर नही लगाया है । उन्होंने कहा यह देखना जरूरी नहीं हैं कि यह कार्य किस सरकार ने शूरू किया है । धनी राम शांडिल ने आरोप लगाया हैं कि विकास कार्यों में भाजपा ने अनदेखी की है और काफी कार्यों पर पैसा नहीं लगाया हैं, जिसका नतीजा जनता को भुगतना पड़ रहा है । स्वास्थ्य मंत्री ने अब इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन वर्तमान दिया है। उन्होंने अधिकारियों से इस कार्य की भी पूरी फिडबैक ली है। साथ ही अधिकारियों ने उन्हें दो साल के भीतर इन कार्याें को पूरा करके स्वास्थ्य विभाग को समर्पित करने की बात कहीं है।
मातृ शिशु वार्ड का किया दौरा… स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायज़ा
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को जल्द भरे जाने की भी बात कहीं है। इस अवसर पर उन्होंने मातृ शिशु वार्ड का दौरा कर नवजात बच्चों व माताओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि गायनी विभाग के चिकित्सक विशेषज्ञ ने अस्पताल में उपस्थिति दर्ज करवा दी है, जबकि एमडी भी जल्दी अस्पताल में अपनी सेवाएं देना आरंभ कर देगा जिसके आदेश दे दिए गए हैं।
