By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विधानसभा तक पहुंची पत्र बम मामले की आंच.. पॉइंट ऑफ़ ऑर्डर के तहत विधायक जनक राज उठाएंगे मामला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विधानसभा तक पहुंची पत्र बम मामले की आंच.. पॉइंट ऑफ़ ऑर्डर के तहत विधायक जनक राज उठाएंगे मामला
himachalpolitical

विधानसभा तक पहुंची पत्र बम मामले की आंच.. पॉइंट ऑफ़ ऑर्डर के तहत विधायक जनक राज उठाएंगे मामला

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/20 at 10:34 AM
Share

शिमला :कमल भारद्वाज (TSN)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आपदा को लेकर पहले दिन हुए हंगामे के बाद दूसरे दिन भी चर्चा जारी रही । इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव के समर्थन और विरोध में अपने विचार रखे ।

जिला चंबा के भरमौर से विधायक डॉक्टर जनक राज ने भी आपदा के दौर में सरकार को विधानसभा के अंदर घेरने की कोशिश की । साथ ही डॉक्टर जनक राज ने विधानसभा के अंदर पत्र बम मामला उठाने का भी प्रयास किया,हालांकि विधानसभा अध्यक्ष के रोकने के बाद इस मामले पर बात आगे नहीं बढ़ सकी ।

भरमौर से भाजपा विधायक डॉक्टर जनक राज ने पत्र बम मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पत्र किसी कांग्रेस के ही व्यक्ति का है,जो प्रदेश सरकार के भीतर के भ्रष्टाचार को उजागर करने का प्रयास कर रहा है । उन्होंने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पत्र को फर्जी आखिर कैसे घोषित कर दिया गया । जनक राज ने कहा कि जबसे यह मामला सामने आया है सैकड़ो लोग इसकी सत्यता के बारे में उन से पूछ चुके हैं । ऐसे में उन्होंने सदन के अंदर यह मामला उठाने की कोशिश की लेकिन विधानसभा स्पीकर ने उन्हें यह मामला एक दूसरे नियम के तहत लाने की बात कही । जनक राज ने कहा कि इसको स्वीकार करते हुए वह विधानसभा में इस मामले को उठाएंगे ।

सरकार को घेरा,बोले : नहीं मिली जरूरतमंदों को मदद

वहीं आपदा को लेकर जारी चर्चा के बीच भाजपा विधायक जनक राज ने सरकार के आपदा प्रबंधन पर सवाल खड़े किए । जनक राज ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में पीड़ित लोगों को मदद नहीं मिल रही है ।जनक राज ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश इस वक्त आपदा की स्थिति से जूझ रहा है और सरकार पोस्टर लगाने में लगी हुई है ।
चारों ओर नया दौर और सुख की सरकार के पोस्टर नजर आते हैं लेकिन न दौर केवल आपदा का है और प्रदेश में कोई सुखी नहीं है । इस दौरान डॉक्टर जनक राज ने सरकार की परफॉर्मेंस को चुनौती देते हुए वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करने की बात भी कह दी ।

TAGGED: Shimla Vidhansabha monsoon session
Chandrika September 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुंदरनगर की ऋचा ने लेबनान में जीता बेस्ट वोटिंग का खिताब..मिस टूरिज्म यूनिवर्स 2023 में भारत का किया प्रतिनिधित्व
Next Article बल्हघाटी के लालमन की सउदी अरब में मौ+त… 10 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं भेजा गया श+व
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?