By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नागचला में देसी घी के परांठों का लंगर मिटा रहा प्रभावितों की भूख
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नागचला में देसी घी के परांठों का लंगर मिटा रहा प्रभावितों की भूख
himachalNews

नागचला में देसी घी के परांठों का लंगर मिटा रहा प्रभावितों की भूख

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/08/21 at 5:26 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बरसे कुदरत के कहर में समाज का एक वर्ग ऐसा भी है जो प्रभावितों के लिए सहारा बना है। ऐसा ही एक उदारहण मंडी जिला के उपमंडल बल्ह के नागचला में लगे परांठों के लंगर ने पेश किया है। इस लंगर में किरतपुर-मनाली फोरलेन पर नागचला क्षेत्र में फंसे ट्रक चालकों और अन्य प्रभावितों के साथ हर आने-जाने वाले के लिए देसी घी में बने गर्मागर्म परांठे परोसे जाते हैं। यहां पिछले एक महीने से प्रतिदिन 2 क्विंटल आटे और पहाड़ी आलू से परांठे बनाए जा रहे हैं,जो यहां फंसे ट्रक चालकों और अन्य प्रभावितों को राहत दे रहे हैं।

अभी तक लंगर में इस्तेमाल किया गया 30 क्विंटल देसी घी

अभी तक लंगर में 30 क्विंटल देसी घी और डेढ़ क्विंटल अचार लग चुका है। प्रतिदिन लगभग 3 हजार के करीब लोगों को परांठे खिलाकर स्थानीय लोगों द्वारा अपना सामाजिक दायित्व निभाया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बंद हुए रास्तों के कारण करीब तीन सौ ट्रक नागचला फोरलेन में रुके हुए हैं। ट्रक चालकों के लिए ट्रक ही उनके घर बने हैं तो खाने का इंतजाम स्थानीय लोगों के विभिन्न संगठनों के लंगर से हो रहा है। नागचला में जारी यह लंगर सावन माह के उपलक्ष्य में हर वर्ष लगाया जाता है और 40 दिन तक चलता है। आयोजकों का कहना है कि स्थानीय जनता के सहयोग से यह लंगर चल रहा है। शुद्ध देशी घी से तैयार परांठों के लिए लोग दूर-दूर से प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। इस बार भंडारा सफल रहा है और ट्रक चालक इसके लिए लोगों को आभार जता रहे हैं। भंडारा संचालकों का कहना है कि नागचला शिव मंदिर के बाबा शंभू भारती ने 2017 में इस भंडारे की शुरुआत की थी। अब बाबा शंभू भारती जीवित नहीं रहे तो स्थानीय लोग मिलकर इसको आगे बढ़ा रहे हैं।

TAGGED: Mandi langar of desi ghee in nagchala
Chandrika August 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला मंडी में छः माह की दुधमुंही के साथ 6 लोगों की तलाश जारी, परिजन इंतजार में
Next Article मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी..23 और 24 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?