शिमला:संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र नए भारत का संकल्प पत्र है।उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बीते 10 साल में देश के विकास के लिए बेहतरीन काम किया और आगामी रोड मैप भी जनता के सामने रख दिया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व है।उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है।
राजीव बिंदल ने शिमला में प्रेस कान्फ्रेस के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास ऐसा नेतृत्व है,जो देश को तेजी से आगे बढ़ने का काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूरा विश्व हिमाचल का लोहा मानता है।हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चारों लोकसभा सीट पर जीत का दावा किया है। कहा कि राहुल गांधी भी अन्य नेताओं की तरह सम्माननीय हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंदियों प्रति भी सम्मान का भाव जरूरी है।उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार ऊपर से नीचे की तरफ आ रही है। उन्होंने कहा कि 500 सीट से लेकर कांग्रेस आज 50 सीटों तक आ पहुंची है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में तो कांग्रेस 30 सीटों तक पहुंचने वाली है। उन्होंने कहा कि जो कुछ हो रहा है,उसके पीछे नेहरू-गांधी परिवार का नेतृत्व ही वजह है।
