नाहन/देवेन्द्र कुमार: नाहन विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस टिकट के दावेदारों की सूची लंबी होती जा रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रभारी शिवी चौहान ने भी नाहन से टिकट के लिए आवेदन किया है। नाहन विधानसभा से कांग्रेस के अभी 5 उम्मीदवारों के नाम सामने चुके है। शिवी चौहान ने कहा कि पिछले लंबे समय से वह संगठन से जुड़े हुए हैं और इस बार चुनाव लड़ने की इच्छा उन्होंने संगठन के सामने जताकर टिकट के लिए आवेदन किया है। शिवी चौहान ने कहा कि लंबे समय से उनका परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है और वह खुद पिछले 20 सालों से सक्रिय रूप से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मौजूदा में वह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी है और संगठन के सच्चे सिपाही के रूप में काम कर रहे है। शिवी चौहान ने कहा कि उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी से और उन्हें लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार हिमाचल प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल रही है। खासकर की बेरोजगारी और महंगाई से राज्य की जनता तंग आ चुकी है और जनता राज्य में बदलाव चाहती है। गौरतलब है कि नाहन विधानसभा क्षेत्र से एक तरफ जहां सतारूढ़ दल भाजपा के मौजूदा विधायक डॉ राजीव बिंदल एकमात्र उम्मीदवार भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में टिकट उम्मीदवारों की सूची लगातार बढ़ रही है । ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी किस उम्मीदवार पर अपना विश्वास जताती है।
