सोलन : योगेश शर्मा – सोलन के टैंक रोड स्थित सरकारी आवास में दिन दहाड़े घर में घुसकर एक युवक को जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। यह हमलावर कूरियर बॉय बनकर घर में दाखिल हुआ और लूटपाट की कोशिश में युवक पर चाकू से हमला भी किया। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया, युवक को स्थानीय अस्पताल सोलन लाया गया है।
युवक को चाकू मारकर फरार हुए हमलावर
जानकारी मिली है कि यह आवाज़ डीसी ऑफिस में काम करने वाली एक महिला का है। जिसका 17 वर्षीय युवक घर पर अकेला था। शातिर चोर ने कूरियर बॉय बनकर घर में प्रवेश लिया। उसे महिला का नाम भी पहले से पता था। जिसके बाद उसने पानी माँगा। इस बीच हमलावर ने घर में प्रवेश कर लिया। और युवक से चाकू दिखाकर घर में पड़ा कैश आदि मंगवाया। युवक के विरोध करने पर उसने उस पर चाकू से हमला किया। इस बीच शोर सुनकर जब पडोसी इकट्ठे हुए तो घबराकर चोर हमलावर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद लोग उसे अस्पताल ले आए । पडोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह जानकारी मीडिया को दी और पुलिस और स्थानीय प्रशासन से गश्त बढ़ाने की मांग की है। व्यक्ति ने कहा कि कुछ ही दिनों पहले भी यहां चोरी का मामला सामने आया था। फिलहाल इस मामले में अब पुलिस छानबीन कर रही है।
