अरविंदर सिंह, हमीरपुर: बस अड्डा हमीरपुर में बुधवार को एक भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हमीरपुर के नवनियुक्त विधायक आशीष शर्मा ने लोगों को अपने हाथों से प्रसाद बांटा। उन्होंने न केवल भंडारे में शिरकत की बल्कि लोगों को अपने हाथों से प्रसाद बांटा।
इस दौरान उन्होंने भंडारा आयोजन कमेटी को बेहतरीन आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने बताया कि बीती रात को माता के जागरण का आयोजन किया गया था जिसके बाद बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त विधायक ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि भंडारे में शिरकत करने व सेवा करने का मौका मिला।
उन्होंने कहा कि यह भंडारा कई सालों से यहां पर लगता आ रहा हैं, जिसके लिए आयोजक कमेटी बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कमेटी का भी आभार व्यक्त किया। इससे पहले विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के अन्य हिस्सों में आयोजित कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत की और लोगों के आशीर्वाद लिया।
