By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गुरुकुल में गौशाला पर हमले मामले पर एक तरफा कार्रवाई से नाराज दूसरा पक्ष, SDM से मिला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गुरुकुल में गौशाला पर हमले मामले पर एक तरफा कार्रवाई से नाराज दूसरा पक्ष, SDM से मिला
himachal

गुरुकुल में गौशाला पर हमले मामले पर एक तरफा कार्रवाई से नाराज दूसरा पक्ष, SDM से मिला

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/09/19 at 2:07 PM
Share

नालागढ़/जगत सिंह: नालागढ़ के तहत गुरुकुल गौशाला में 11 सितंबर को हमला किया गया था। हमले के बाद से ही दोनों ही पक्षों की ओर से संबंधित पुलिस थानों में शिकायत दी गई थी, हालांकि एक तरफ से तो कार्रवाई हुई, लेकिन दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उनके पक्ष में कार्रवाई न किए जाने को लेकर पुलिस पर आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है। साथ ही नालागढ़ शहर के लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है। बता दें कि नालागढ़ शहर से एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम नालागढ़ से मिला और एसडीएम को एक ज्ञापन के माध्यम से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा मामले में जाति सूचक शब्द बोलने को लेकर भी एससी एसटी एक्ट लगाने बारे व मामले में जो युवक घायल हुए हैं, उनके इलाज की देरी व उनके पक्ष में एफआईआर दर्ज न करने को लेकर रोष जाहिर किया है। वहीं एसडीएम से लोगों ने अपील की है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम और पुलिस प्रशासन को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही मामले में कार्यवाही नहीं की गई तो आगामी दिनों में धरना प्रदर्शन करने को भी शहरवासी मजबूर होंगे। इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए हमला मामले में आरोपी के पिता सुरेश शर्मा का कहना है कि विवाद गौशाला को लेकर चल रहा था और नालागढ़ से संबंधित रखने वाले एक अभिनंदन जैन द्वारा गौशाला में अच्छा काम किया गया और गुरु कुंड गुरुद्वारा साहिब के सेवक द्वारा गौशाला पर भी कब्जा करने को लेकर इस तरह की घटिया राजनीति की जा रही है।

उनका कहना है कि गुरुद्वारा साहिब का सेवक गुरुद्वारा से तो इनकम ले ही रहा है और अब वह गौशाला पर भी कब्जा करने के बाद गौशाला की इनकम को हड़पने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि वह इस मामले को लेकर डीएसपी नालागढ़ को भी तीन बार मिल चुके हैं लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई और अब एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से उन्होंने मांग उठाई है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए और जिस व्यक्ति को जातिसूचक शब्दों के बाद मारपीट की गई उसके ऊपर भी मामला दर्ज किया जाए और मामले में आज तक जितने भी युवक घायल हुए हैं उनका ना तो मेडिकल करवाया गया और ना ही संबंधित पुलिस थाना द्वारा एफ आई आर दर्ज की गई है उन्होंने कहा कि एक पक्ष की सुनवाई तो की जा रही है लेकिन दूसरे पक्ष की ना तो सुनवाई की जा रही है और ना ही बनती कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए अरशु नामक व्यक्ति का कहना है कि 11 तारीख को अभिनंदन जैन उनको लेकर रिजाइन देने के लिए गौशाला गुरुकुंड गए थे लेकिन वहां पर उनके साथ पहले हमला किया गया और उसके बाद उन्हें जातिसूचक शब्दों बोल कर मारपीट की गई और उनका कहना है कि 11 तारीख को ही उन्होंने पुलिस ने नालागढ़ में शिकायत दी थी लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और उन्होंने अब एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से कार्रवाई की मांग उठाई है ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

शिकायत पत्र को कार्रवाई के लिए डीसी सोलन व एसपी बद्दी को भेजा जा रहा

एसडीएम नालागढ़ में महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा है कि एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उन्हें ज्ञापन दिया गया है और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई गई है । उन्होंने कहा कि इस शिकायत पत्र को कार्रवाई के लिए डीसी सोलन व एसपी बद्दी को भेजा जा रहा है।

TAGGED: Gurukul Gaushala, Nalagrah, SDM
admin September 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article HPU एसएफआई इकाई ने छात्र मांगों को लेकर पुल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Next Article दून के विधायक अपने आप को हारता देख बौखला गए: राम कुमार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?