By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पुलिसवालों ने भी जमकर करवाई है क्रिप्टो में लोगों से इन्वेस्टमेंट..महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ थाने में पहुंची शिकायत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पुलिसवालों ने भी जमकर करवाई है क्रिप्टो में लोगों से इन्वेस्टमेंट..महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ थाने में पहुंची शिकायत
himachalNews

पुलिसवालों ने भी जमकर करवाई है क्रिप्टो में लोगों से इन्वेस्टमेंट..महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ थाने में पहुंची शिकायत

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/10/11 at 2:13 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी का धंधा इस कदर फल फूल रहा था कि इस धंधे के जाल में आने से पुलिसकर्मी भी अपने आप को नहीं रोक पाए हैं। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करवाकर कम समय में मालामाल करने के हसीन सपने शातिरों ने पुलिस कर्मियों को भी खूब दिखाए हैं। हमीरपुर जिला में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने लोगों से जमकर क्रिप्टो के नाम पर नकद में इन्वेस्टमेंट करवाई है। हमीरपुर जिला के जाहू में तैनात इस महिला पुलिस कर्मी की शिकायत अब साइबर क्राइम थाना मंडी में पहुँची है। शिकायतकर्ता भी हमीरपुर जिला का ही रहने वाला है।

शिकायतकर्ता ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि हमीरपुर जिला मुख्यालय पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी से उसका परिचय था। उसने जाहू में तैनात दूसरी महिला पुलिस कर्मी से वर्ष 2021 में मिलवाया और उस महिला कर्मी ने बताया कि क्रिप्टो के नाम पर वो कितनी कमाई कर रही है। उसके पास जो गाड़ी या अन्य सुविधाएं हैं वो क्रिप्टो से ही आई हैं। इसी लालच में मैंने भी 11 लाख की राशि उस महिला के हाथ थमा दी। महिला पुलिस में थी इसलिए भरोसा भी ज्यादा हुआ। जबकि मैं मुख्य सरगनाओं को बिल्कुल भी नहीं जानता। वो कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं और न ही उनसे कोई लेना-देना है। मैंने महिला पुलिस कर्मी के पास अपनी गाढ़ी कमाई दी थी। उसने मेरे पैसे क्रिप्टो में होल्ड करवा दिए थे ताकि ज्यादा लाभ मिले लेकिन आज दिन तक वापिस एक रूपया भी नहीं मिला। अब जब उसको फोन करके पैसे वापिस मांग रहा हूं तो वो धमकियां दे रही हैं। उसकी सारी कॉल रिकार्डिंग मैंने अपने पास रखी हैं। समय आने पर सारे खुलासे करूंगा। महिला पुलिस कर्मी ने मेरे जैसे न जाने और कितने लोगों का पैसा इसमें लगाया है।

TAGGED: Mandi cripto currency fraud
Chandrika October 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम ने ली एसपी और डीसी की रिव्यू मीटिंग,बोले प्रदेश में सभी एसपी और डीसी कार्यालय ई ऑफिस में होगें परिवर्तित
Next Article साइ ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए ट्रायल….कबड्डी खिलाड़ियों की उमड़ी भारी भीड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?