बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TNS)- साइ ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। हालांकि कबड्डी खिलाड़ियों के लिए साइ ट्रेनिंग सेंटर में छह रिक्त पदों को भरा जाएगा। लेकिन बुधवार को आयोजित हुए ट्रायल में अपेक्षा से अधिक खिलाड़ी ट्रायल के लिए पहुंचे और साइ ट्रेनिंग सेंटर में ट्रायल के दौरान इन खिलाड़ियों ने कड़ा पसीना बहाया।
उधर इस बारे में साइ ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कबड्डी खिलाड़ियों ने जमकर कड़ी मेहनत की। उन्होंने बताया कि साइ ट्रेनिंग सेंटर के लिए 6 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिसमे फिजिकल टेस्ट और स्किल टेस्ट लिया जायेगा । उन्होंने बताया कि इसके अलावा कबड्डी खिलाड़ियों की भारी भीड़ यहां पर उमड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद एक बेहतर खिलाड़ी बनाया जाएगा। ताकि यह होनहार खिलाड़ी आगामी भविष्य में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी साइ ट्रेनिंग सेंटर के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं इन नई चयनित खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
