अनिल कुमार, किन्नौर: जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के आईटीबीपी मैदान में गुरुवार को 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूम धाम से मानाया गया। इस दौरान प्रदेश बागबानी एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर ध्वजारोहण किया। दौरान आईटीबीपी, हिमाचल पुलिस, हिमाचल होमगार्ड पुरुष व महिला टुकडी और एनसीसी विंग के छात्रों ने परेड की जिसकी सलामी मंत्री जगत सिंह नेगी ने ली।
इस अवसर पर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश को विकास की राह में आगे बढ़ाने का लक्ष्य हैं। वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश को फल राज्य बनाने के लिए काम कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला में पांच साल में भेदभाव हुआ। बजट में कटौती कर विकास कार्यों को ठप्प करने का काम भाजपा ने किया लेकिन अब कांग्रेस सरकार हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों को मॉडल बनायेगी।
उन्होंने कहा कि राज्यस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा कर विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा। वहीं किन्नौर जिला में लंबित नोतोड़ को फिर से वह बहाली करेंगें। जिनके पास 20 बीघा से कम भूमि है उन लोगों को नोतोड़ दिया जाएगा। भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल जनजातीय लोगों को वन भूमि अधिनियम पर गुमराह किया हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में नया काम अभी होना हैं।
