मंडी: परी शर्मा – मंडी जिला के उंचाई वाले क्षेत्रों में बीती रात बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से फिर एक बार पहाड़ी क्षेत्र ठंड की चपेट में है।
बीती रात ताजी गिरी बर्फ से सराज का गाड़ा गुसेनी चमक उठा है। एक ओर चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। नजारा मनमोहक और आर्कषक है, वही हिमपात से क्षेत्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और र्सद हवाए भी चल रही है । जिस कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। गाड़ा गुसेनी का शेष नाग मंदिर भी बर्फ ओढ़े है। बर्फबारी से किसान बागवान काफी खुश है। बर्फ सेब के पौधों के लिए संजीवनी है, अगर अच्छी और उचित मात्रा में बर्फबारी होगी तो सेब की फसल भी अचछी होगी।
