विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी इकाई ,एनएसएस इकाई ओर स्काउट एंड गाइड इकाई के साथ ही स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान राम धन शर्मा ओर स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों एवं बच्चों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर स्कूल के छठी से जमा दो कक्षा के छात्रों को शामिल किया गया।
बच्चों ने इस खास दिन पर भाषण,देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने उपस्थित बच्चों को जानकारी देते हुए बताया बच्चों को बताया कि देश 26 जनवरी 2023 को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा हैं। इस दिन यानी 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता हैं।
इस अवसर पर एनएसएस ऑफिसर प्रवक्ता सुनील कुमार ,राजीव कौशल, बलभद्र शर्मा, राजीव कुमार,एनएसएस ऑफिसर रेणु सरोच,एनसीसी ऑफिसर ललित मोहन, संजीव कुमार,सतवीर सिंह,राजेश कुमार,अनिता कुमारी,किरण बाला,मनोज कुमार, सुरिन्दर सिंह, रविंद्र सिंह ,इंदु बाला आदि मौजूद रहे।
