संजीव महाजन,नूरपुर: इन दिनों फलों के राजा आम का सीजन चला हुआ हैं। नूरपूर क्षेत्र के बागवान किसान अपनी आम की फसल लेकर नूरपुर कस्बा जसूर मंडी में लेकर आ रहे हैं,लेकिन मंडी में मंदी के चलते सभी बागवानों किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। मंगलवार को मंडी में आम आठ से नौ रुपए से अठारह रुपए तक ही बिका, जिससे बागवानों किसानों में मायूसी छाई रही। कुछ ही व्यापारियों को उनके आम के रेट ठीक मिल पाए जबकि ज्यादातर कम ही रेट में बिके हैं।
मंडी में मंदी रहने का कारण लगातार हो रही बारिश हैं, जिसके चलते हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर पंजाब के व्यापारी मंडी में कम पहुंच रहे है क्योंकि बारिश की वजह से यह क्षेत्र भी प्रभावित हैं। बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर में भी आम कम जा रहा हैं। हालांकि इस बार आम की फसल की पैदावार भी कम थी। इसके बावजूद भी बागवानों किसानों को भाव कम मिला हैं । दूसरा जसूर सब्जी मंडी में व्यवस्थाओं की इतनी कमी है कि यहां चारों तरफ गंदगी ही गंदगी फैली हुई हैं।
बागवान नरेश शर्मा ने कहा कि हम मंडी में आम बेचने आए हैं, पर मंडी में जगह-जगह कीचड़ फैला हुआ हैं। नूरपुर आमों का शहर है यहां पर आम की पैदावार बहुत होती है लेकिन आज यहां भाव जो चला हैं, वह 8 रुपए से लेकर 15 रुपया मिल रहा हैं। इतना बढ़िया आम हैं पर भाव कुछ भी नहीं मिल रहा हैं। किसान बागवान रो रहा हैं। हमारी सरकार प्रशासन से अपील है कि नूरपुर में इतना आम होने पर इसकी सुध क्यों नहीं ली जाती हैं। यहां गंदगी के चलते व्यवस्थाओं कमी के चलते बाहर के व्यापारी भी कम पहुंचते हैं, क्योंकि यहां उन्हें माल भरने पैकिंग के लिए जगह नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रशासन से गुजारिश है कि जब इस मंडी के पीछे सरकार की जगह है तो उसे क्यों व्यापारियों के लिए ठीक किया जाए ताकि वह आम खरीद कर वहां पैक कर सके। जिस तरह मंडी में गंदगी फैली है चलना फिरना मुश्किल हो गया है जाम लगा हैं जिसकी वजह से बाहर आने जाने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
राज्यस्थान के व्यापारी गोपाल दास ने कहा की आज भाव कम होने का कारण यह है कि मंडी में चारों ओर गंदगी फैली हुई हैं। बाहर का व्यापारी माल कम खरीद रहा हैं, क्योंकि उन्हें पैकिंग करने की व्यवस्था नहीं हैं। हम हैरान हैं कि यहां इतनी बड़ी आम की मंडी हैं, पर सुविधाएं ना के बराबर हैं। हमारे राज्यस्थान में जो मंडियां हैं वह इससे बहुत बढ़िया हैं। हमारी प्रशासन से अपील है कि यहां मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाए ताकि बाहरी व्यापारियों को सहुलियत मिल सके ताकि यहां ज्यादा पहुंचे सके और किसानों बागवानों को भी अच्छे भाव मिल सके ।
बागवान अनुज शर्मा ने कहा कि आज मंडी में भाव कम मिल रहा जिस हिसाब से हमें रेट मिल रहे हैं। उस हिसाब से हमारी मेहनत भी हम को नहीं मिल रही हैं। यहां पार्किंग की बहुत दिक्कत हैं। हम सुबह से आए हैं पर अभी तक गाड़ी खाली नहीं कर पाएं हैं। प्रशासन को चाहिए की यहां व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाए।
