By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बारिश ने मचाई तबाही…मंडी जिला में अब तक टूटे 267 घर, इतनी ही सड़कें भी पड़ी हुई हैं बंद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बारिश ने मचाई तबाही…मंडी जिला में अब तक टूटे 267 घर, इतनी ही सड़कें भी पड़ी हुई हैं बंद
himachalNews

बारिश ने मचाई तबाही…मंडी जिला में अब तक टूटे 267 घर, इतनी ही सड़कें भी पड़ी हुई हैं बंद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/16 at 5:50 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – 13 से 15 अगस्त तक मंडी जिला में हुई भारी बारिश के कारण जिला में अभी तक 267 लोगों के घर पूरी तरह से टूट गए हैं। 19 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 9 लोग अभी तक लापता हैं और उनकी तलाशी का कार्य जारी है। मंडी जिला प्रशासन ने बहाली के कार्य को शुरू तो कर दिया है लेकिन यह कार्य अभी आने वाले कई दिनों तक जारी रहने वाला है।

नुकसान का प्रारंभिक आंकलन 31 करोड़

एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 267 सड़कें पूरी तरह से बंद पड़ी हुई हैं। जिला से होकर गुजरने वाला चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे अनेकों स्थानों पर बंद है और इसे बहाल करने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है। कुल्लू-मनाली के लिए वाया कटौला कमांद रूट पर छोटे वाहनों को भेजा जा रहा है लेकिन वहां पर भी बार-बार भूस्खलन होने के कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं। मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे भी पूरी तरह से बंद है लेकिन वाया कटिंडी डायना पार्क होकर गाड़ियां भेजी जा रही हैं। इसे बहाल करने में अभी समय लग सकता है। जिला में 317 पानी की सकीमें पूरी तरह से प्रभावित हैं। 1219 ट्रांस्फार्मर डाउन हैं जिस कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। 267 घर, 502 गौशालाएं और 4 दुकानें पूरी तरह से धराशाही हो चुकी हैं। 235 पशु इस आपदा के दौरान मारे जा चुके हैं। इन्हीं का ही अभी तक के नुकसान का प्रारंभिक आंकलन 31 करोड़ बन रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग अभी सभी व्यवस्थाओं की बहाली के कार्य मंे जुटे हैं ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सके, इसलिए अभी विभागों से नुकसान की रिपोर्टें आना बाकी है। उसके बाद ही नुकसान का सही अनुमान लगाया जा सकता है। प्रशासन भी सबसे पहले फौरी मदद देने के कार्य में जुटा है। सड़कों को बहाल किया जा रहा है और बिजली पानी की सुविधाओं को भी तुरंत प्रभाव से बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

TAGGED: Mandi rains created havoc
Chandrika August 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा की घड़ी में राजनीति छोडक़र मिलजुल कर काम करे-त्रिलोक जमवाल
Next Article चार दिनों के लिए बंद कुल्लू की सब्जी मंडिया..सड़क खराब होने के चलते लिया गया फैसला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?