संजु चौधरी, शिमला:हिमाचल प्रदेश के वित्तीय बजट 2023-24 से पहले विधायक प्राथमिकताओं की बैठक का दौर बुधवार से शुरू हो गया हैं। शिमला सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को कुल्लू,ऊना, हमीरपुर, सिरमौर ज़िला के विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक कर आगामी वित्त वर्ष के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को लेकर जानकारी ली।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायक प्राथमिकता की बैठक में जो सुझाव देता है उसकी झलक सरकार के बजट में देखने को मिलती है। विधायकों से पर्यटन, स्वास्थ्य ,शिक्षा, निर्माण सहित अलग-अलग क्षेत्रों के विकास को लेकर सुझाव मांगे गए हैं ताकी सरकार उसके लिए योजना लाकर बजट का प्रावधान कर सके।
