राकेश, ऊना: केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को इस देश का आम बजट पेश किया है आम बजट में बहुत सी घोषणा है सरकार की ओर से की गई हैं। वहीं इस बजट में 7 लाख तक की सालाना आय वाले लोगों को टैक्स से राहत प्रदान की गई हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक सामान और खिलौने सस्ते करने की बात भी इस बजट में कही गई हैं। फ
केंद्र सरकार की ओर से पेश किए बजट को लेकर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोगों ने सालाना सात लाख की इनकम वालों को टैक्स में राहत प्रदान करने पर केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया हैं। दुकानदार और अन्य लोगों से बजट पर ली गई प्रतिक्रिया में उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से बजट में इलेक्ट्रॉनिक सामान, खिलौने सस्ते होने पर इसका फायदा लोगों को मिलेगा और साथ ही सालाना 7 लाख की इनकम वालों को अब टैक्स नहीं भरना पड़ेगा।
उन्होंने कहा इस नई घोषणा से हिंदुस्तान के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी और उनकी अर्थव्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने सीनियर सिटीजन खाते की लिमिट को बढ़ाए जाने को लेकर भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। सरकारी कर्मचारियों की माने तो 2014 के बजट के बाद टैक्स की स्लैब दरो में कोई बदलाव नहीं किया गया था। कई सालो के बाद मोदी सरकार की ओर से 2023 में जो बजट पेश किया गया है उस बजट में इनकम टैक्स की स्लैब दरो में बड़ा बदलाव लाकर सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ मध्यवर्गीय परिवारों को भी बड़ी राहत इस बजट में सरकार ने दी हैं।
