By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सत्ता पक्ष और विपक्ष को विधानसभा में बोलने का मिला हैं बराबर समय, दे रहे गलत बयान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > सत्ता पक्ष और विपक्ष को विधानसभा में बोलने का मिला हैं बराबर समय, दे रहे गलत बयान
political

सत्ता पक्ष और विपक्ष को विधानसभा में बोलने का मिला हैं बराबर समय, दे रहे गलत बयान

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/01/07 at 11:32 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: शुक्रवार को कांग्रेस सरकार का पहला विधानसभा सत्र समाप्त हुआ हैं। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन भाजपा की ओर से  विपक्ष को सदन में बोलने के लिए कम समय देने की बात कही गई। भाजपा विधायकों के इस बयान पर अब पलटवार विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की ओर से किया गया हैं। विपक्ष के बयानों पर अब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पलटवार करते हुए कहा कि सवाल उठाने वाले विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार को 33 मिनट बोलने का समय मिला हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से गलत बयान दिया गया है जबकि भाजपा विधायकों को पहले ही घर जाने की जल्दी थी।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद धर्मशाला से शनिवार को शिमला जा रहे थे। इस दौरान कुछ देर के लिए वह सर्किट हाउस हमीरपुर में रुके। यहां पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा के पहले सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष को बोलने का बराबर मौका दिया गया हैं। विपक्ष की तरफ से निराधार बयानबाजी की जा रही हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार भलीभांति विधानसभा के नियमों को जानते हैं उसके बावजूद यह बयान बाजी करना गलत हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने पहले सत्र के अनुभव के सवाल पर कहा कि वह लंबे समय से विधानसभा सदस्य चुनकर आते रहे हैं,लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर उनका यह पहला सत्र था। पहले विधानसभा सत्र में उन्होंने प्रयास किया है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष को बोलने का बराबर मौका मिले और वह निष्पक्षता से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि सदन में 23 सदस्य पहली दफा विधायक बनकर पहुंचे हैं और उनका प्रयास रहेगा कि इन विधायकों को बोलने का बराबर मौका मिले। सत्ता दल विपक्ष के साथ ही आजाद विधायकों को भी बोलने का बराबर मौका दिया जाएगा।
TAGGED: Assembly, hamirpur, Opposition, ruling party, statements
admin January 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गगल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण तय, जमीन फ़ाइनल,जद में आएगी 41 हेक्टेयर से ज्यादा ज़मी
Next Article कंधे पर हल लेकर पैदल यात्रा कर आख़िर क्यों मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा किसान लायक राम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Ago

नाहन में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली.. डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला

Ago

जनजातीय बजट में कटौती पर पूर्व मंत्री मारकण्डा का हमला, विकास कार्य प्रभावित होने का आरोप

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?