नाहन/देवेंद्र कुमार: सिरमौर में भी भारी बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिला। पच्छाद की मानगढ़ पंचायत में रविवार शाम को बादल फटने से एक व्यक्ति खड्ड में बह गया तो दूसरी ओर बड़ू साहिब भी पानी में डूब गया। यहां इटरनल विश्वविद्यालय के समीप सड़क पर खड़ी गाड़ियां पानी में बह गई। हालांकि अभी नुकसान का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पच्छाद नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पंहुचे और राहत एवं बचाव कार्य आरंभ कर दिए। बताया जा रहा है कि तेज पानी के बहाव से बडू साहिब में बिजली के पोल गिरने से चारों ओर करंट आ गया। जिसमें एक सफाई कर्मचारी की मौत होने की खबर मिली। इस बात की सूचना कलगीधर ट्रस्ट के प्रंबधन को मिली उसी समय पूरे संस्थान की बिजली बंद कर दी गई, नही तो ओर अधिक नुकसान हो सकता था।
शिक्षण संस्थान के छात्रों को हॉस्टलों की ऊपरी मंजिलों में पहुंचाया
कलगीधर ट्रस्ट के मुख्य सेवादार जगजीत सिह (काका वीर) के अनुसार दरबार हाल के सामने नीचे की ओर बने सभी कमरों को बाढ़ के पानी ने अपनी चपेट मे ले लिया। सड़क पर खड़े वाहन पानी मे बह गए। कितने वाहन बहे है , इसकी सूचना अभी नहीं मिल पाई है। उनका कहना था कि चारों तरफ घना अंधेरा था और मंजर भयानक था। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान मे रह रहे सभी छात्रों को हास्टलों की ऊपरी मंजिलों मे सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था और उनको भोजन पानी की पूरी व्यवस्था वही कर दी गई है।

विधायक रीना कश्यप बडू साहिब के लिए निकली
उधर घटना की सूचना मिलते है देर रात विधायक रीना कश्यप बडू साहिब के लिए निकली, मगर राजगढ बडू साहिब सडक कोट के ढांक के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गई । इसके अतिरिक्त राजगढ नाहन सड़क पर बडू साहिब के पास लगभग छहं दशको पुराना पूल भी बह गया है। जिसके चलते राजगढ बडू साहिब नाहन मार्ग बंद हो गया है। इस समय बडू साहिब मे राहत एवं बचाव कार्य युद्व स्तर पर जारी है , मगर मौबाईल सेवा पूर्ण रूप से बंद पडी है। किसी से वहा संपर्क नही हो पा रहा है। मानगढ़ में एकमात्र पुरातत्व विभाग के प्राचीन शिव मंदिर को भी भारी नुकसान हुआ है।
