संजीव महाजन, नूरपुर: पंजाब में अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर जारी अलर्ट को देखते हुए हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा में पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़े निर्देश व अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। पुलिस जिला नूरपूर से सटे पंजाब क्षेत्र हिमाचल प्रदेश बॉडर पर हिमाचल पुलिस ने चैकिंग बढ़ा दी है और हिमाचल प्रदेश में प्रवेश होने वाली हर गाड़ी की बड़ी मुस्तैदी से तलाशी की जा रही हैं। पुलिस विभाग अधिकारी व प्रशासन अधिकारी भी सभी सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं ।
नूरपुर एसडीएम गुरसिमर सिंह ने बताया कि पंजाब इन दिनों अलर्ट पर हैं। ऐसे में हिमाचल की जो सीमाएं पंजाब से लगती हैं उन क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी किया गया हैं। एसपी नूरपुर ने पंजाब से सटे सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सीमावर्ती एरिया में चैकिंग बढ़ा दी गई हैं। इसके मद्देनजर हमने भी कल और आज सुबह पंजाब सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया हैं। सीमावर्ती बाॅडर पर हर आने वाली गाड़ियों की चैकिंग की जा रही हैं। वह चाहे हिमाचल की ही गाड़ी हो या फिर बाहरी राज्य की गाड़ी हो सभी की चैकिंग जारी हैं।
