By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNewspolitical

बेघर लोगो को टेंट तक मुहैया नहीं करवा पायी प्रदेश सरकार - जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/07/13 at 6:24 PM
Share

कुल्लू : मनमिन्दर अरोड़ा-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने भुंतर पहुंचे। जायज़ा लेने के साथ ही वह बाढ़ प्रभावितों से मिले और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह सरकार के साथ है और केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। सरकार बाढ़ पीड़ितों को त्वरित सहायता नहीं दे पा रही है। जिनके घर पूरी तरह से टूट गये हैं, उन्हें टेंट तक नहीं मिल पा रहा है। लोग सड़कों पर खाना बनाने को मजबूर हैं। ऐसे में सरकार सबसे पहले इस तरह के प्रभावितों की मूलभूत आवश्यकताओं का प्रबंध करें।

बाढ़ प्रभावितों को क्यों नहीं मिल रही फौरी राहत

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सैंज का जायजा लेने पहुंचे और विहाली से आगे मार्ग बंद होने के कारण नहीं जा पाए। वे विहाली में लोगों को मिले और उन्होंने वहां लोगों को आश्वासन दिया कि हर संभव मदद दी जाएगी और सरकार से इसके बारे बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि सैंज में बहुत भारी नुकसान हुआ है और एक करोड़ की धनराशि बहुत कम है। उन्होंने कहा कि सरकार को सबसे पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो वेघर हुए हैं उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि सैंज में सबकुछ तबाह हुआ है और भारी नुकसान है। सड़कें बंद है,संचार व्यवस्था ठप है,पानी की योजनाएं ध्वस्त है। इसलिए सरकार को तुरंत रिस्टोरेशन करनी चाहिए। इसके बाद वे बाढ़ गस्त क्षेत्र भुंतर पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र का दौरा किया और यहां प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। समस्याएं सुनकर उन्होंने राहत कार्यों से नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन दिनों के बाद भी प्रभावितों को फौरी राहत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देनी चाहिए। कम से कम उनके खाने-पीने व रहने की व्यवस्था सबसे पहले करनी चाहिए।।

TAGGED: Kullu opposition leader jai ram thakur
Chandrika July 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?