By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्र के दम पर ही प्रदेश में राहत पैकेज बांट पा रही है प्रदेश सरकार- जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्र के दम पर ही प्रदेश में राहत पैकेज बांट पा रही है प्रदेश सरकार- जयराम ठाकुर
himachalpolitical

केंद्र के दम पर ही प्रदेश में राहत पैकेज बांट पा रही है प्रदेश सरकार- जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/29 at 3:22 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- सुक्खू सरकार केंद्र के द्वारा दी गई मदद के दम पर प्रदेश में आपदा का राहत पैकेज बांट रही है। ऐसे में यह कहना कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को कोई मदद नहीं दी जरा भी तर्कसंगत नहीं है। यह बात पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज सर्किट हाउस मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के उपरांत मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जो आपदा राहत पैकेज घोषित किया गया है उसमें केंद्र की तरफ से सबसे पहले दिए गए 364 करोड़, बाद में दिए गए 190 करोड़, एनडीआरएफ के तहत दिए गए 200 करोड़, मनरेगा के तहत दिए गए एक हजार करोड़ और साढ़े 6 हजार मकान शामिल हैं। इतना कुछ मिलने के बाद भी यह कहा जा रहा है कि केंद्र की तरफ से कुछ नहीं दिया गया। और मदद के लिए मांग की जा सकती है लेकिन जो मिला उसके लिए कम से कम केंद्र सरकार का आभार जता दें तो बेहतर रहेगा।

नगर निगमों में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव न करवाना सरकार की नाकामी

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की चार नगर निगमें सरकार की नाकामी के कारण मेयर और डिप्टी मेयर के बीना चल रही हैं। विकास के जो भी काम हैं वो पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव न करवा पाना प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है। नियमों के तहत इस पद को खाली नहीं रखा जा सकता। अब तो विधायकों के वोट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो चुकी है, फिर भी सरकार यह चुनाव नहीं करवा रही है। शहरी क्षेत्रों में विकास को लेकर सरकार की तरफ से जो ग्रांट जारी की जाती है उसे भी सरकार ने वापिस ले लिया। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि प्रदेश सरकार की शहरी क्षेत्रों के विकास के प्रति क्या मंशा है।इससे पहले जयराम ठाकुर ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस मंडी के मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश वासियों को एक बेहतरीन संदेश सुनने को मिलता है। यह इकलौता ऐसा कार्यक्रम है जो लगातार चल रहा है और इसके 100 से ज्यादा ऐपीसोड प्रसारित हो चुके हैं।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika October 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी जिला की लुहाखर पंचायत में किसी की हिम्मत नहीं होती खुले में शराब पीने की…
Next Article बजरंग दल ने बिलासपुर शहर में हुई मारपीट की घटना की निंदा की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?