By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी जिला की लुहाखर पंचायत में किसी की हिम्मत नहीं होती खुले में शराब पीने की…
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी जिला की लुहाखर पंचायत में किसी की हिम्मत नहीं होती खुले में शराब पीने की…
himachalNews

मंडी जिला की लुहाखर पंचायत में किसी की हिम्मत नहीं होती खुले में शराब पीने की…

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/29 at 11:12 AM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)-मंडी जिला के बल्ह विकास खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत लुहाखर में किसी भी शराबी की हिम्मत नहीं होती कि वो खुले में शराब का सेवन कर सके। मौजूदा पंचायत प्रधान टेक चंद ठाकुर ने यहां पर खुले में शराब पीने को लेकर इतनी सख्ती बरत रखी है कि लोग खुले में शराब पीने का ख्बाव लेना भी भूल गए हैं।

युवा प्रधान ने अपनी पंचायत में उठाए हैं सख्त कदम

पंचायत प्रधान बनने से पहले ही एक युवा के नाते टेक चंद ठाकुर को यह बात बहुत अखरती थी कि पंचायत की छोटी-छोटी दुकानों और ढाबों में शाम ढलते ही शराबियों की महफिल सज जाती थी। जैसे ही टेक चंद ठाकुर को पंचायत प्रधान पद पर चुना गया तो उन्होंने सबसे पहले अपनी पंचायत में इस कुरीति को दूर करने की ठानी। इस कार्य के लिए पंचायत की महिलाओं और अन्य बुद्धिजिवियों का भरपूर सहयोग मिला। जगह-जगह छापे मारे गए और खुले में शराब पीने वालों को नोटिस जारी करके पंचायत में पेशियां लगाई गई। नतीजा यह निकला कि आज इस पंचायत में खुले में कोई भी शराब पीने की सोचता भी नहीं है। युवा प्रधान टेक चंद ठाकुर ने बताया कि वे भावी पीढ़़ी को इस कुरीति से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं और उसी कड़ी में यह प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी पंचायत में पहले खुले में शराब पीने के कारण शराबियों का हुडदंग मचा रहता था, लेकिन आज इससे शांति है। खासकर महिलाएं इस बात से बेहद खुश हैं और युवा प्रधान टेक चंद ठाकुर का आभार जताते नहीं थकती। स्थानीय निवासी अदर सिंह और कौशल्या देवी ने बताया कि अब उनकी पंचायत पहले नशामुक्त पंचायत सिर्फ कहने के लिए ही थी लेकिन इसे हकीकत में नशामुक्त बनाने का कार्य मौजूदा प्रधान ने किया है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत लुहाखर आज एक आदर्श पंचायत के रूप में उभर कर सामने आई है। इस पंचायत से बाकियों को भी सीख लेने की जरूरत है। क्योंकि प्रदेश के गांवों में बहुत से ऐसे छोटे-छोटे ढाबे और दुकानें हैं यहां पर अवैध शराब बिकती है और लोग वहां पर सरेआम बैठकर अपने ही इलाके का माहौल खराब करते हैं। लेकिन ग्राम पंचायत लुहाखर ने इसमें एक मिसाल पेश की है।

TAGGED: Mandi Luhakhar Panchayat
Chandrika October 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकारी व्यवस्थाओं का हाल,चंबा में 148 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास नहीं अपने भवन, किराए के भवनों में हो रहा गुजारा
Next Article केंद्र के दम पर ही प्रदेश में राहत पैकेज बांट पा रही है प्रदेश सरकार- जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?