सचिन शर्मा,मनाली: हिमाचल प्रदेश के मनाली ओर इसके आस पास के क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी यहां के पर्यटन कारोबार के संजीवनी बन कर आई हैं घाटी में हुई बर्फबारी के बाद यहां के पर्यटन कारोबार में इज़ाफ़ा हुआ हैं और पर्यटकों की तादाद भी बढ़ती जा रही है जिससे पर्यटन कारेाबार से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिल गए हैं। यह बर्फबारी न केवल पर्यटन कारोबार के लिए फायदेमंद हो रही है ब्लकि घाटी के किसान बागवान भी इस बर्फबारी को फायदेमंद मान रहे हैं।
जनवरी का आधा महीना बीतने के बाद भी यहां के नजारे किसी जन्नत से कम नहीं है और पर्यटक इन नजारों को देखने के लिए यहां पर भारी संख्या में पंहुच रहे हैं । मनाली घूमने आए पर्यटकों का कहना है कि मनाली उन्हें काफी पंसद आ रहा हैं। उन्होंने कहा कि मनाली के बारे में वह जितना सुनते आए थे यह स्थान उससे भी कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं । उनका कहना है कि मनाली में काफी बर्फ है और वह बर्फ में जमकर मस्ती कर रहे हैं । उन्होने कहा कि मनाली में बेशक काफी ठंड है लेकिन इसके बावजूद बर्फ पर जमकर मस्ती कर रहे हैं ।
