By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 2004 से 2014 तक का कार्यकाल निराशाजनक, 2014 के बाद से अब तक हुआ देश का विकास: बिंदल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 2004 से 2014 तक का कार्यकाल निराशाजनक, 2014 के बाद से अब तक हुआ देश का विकास: बिंदल
himachalpolitical

2004 से 2014 तक का कार्यकाल निराशाजनक, 2014 के बाद से अब तक हुआ देश का विकास: बिंदल

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/11/19 at 10:46 PM
Share
संजु चौधरी,शिमला(TSN): कांग्रेस पार्टी का 2004 से 2014 का कार्यकाल निराशाजनक था। उस समय कोयला घो+टाला, 2G घो+टाला, 3G घोटा+ला, हेलीकॉप्टर घोटा+ला, पनडुब्बी घोटा+ला, घोटा+ले में घोटा+ला, जमीन घोटा+ला, जीजे का घोटा+ला, साले का घोटा+ला बस केवल घोटा+ले ही घो+टाले हुए। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक में अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान देश में 20 लाख करोड़ रुपए के घोटाले 2004 से 2014 के 10 साल के शासनकाल में हुए और प्रतिदिन जब हम अखबार खोलते थे तो हमारे सामने घो+टाले ही घोटा+ले दिखते थे। इससे भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब हुई।
उन्होंने कहा कि जब से पीएम नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से 2014 के बाद देश का शौर्य पूरे विश्व में बढ़ा हैं। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया जाते हैं तो वहां के राष्ट्रपति कहते हैं कि “मोदी यू आर बॉस”, अगर वह अमेरिका जाते है तो वहां का राष्ट्रपति कहता है कि प्रधानमंत्री मोदी आप विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाने का कार्य किया और 2004 से 2014 के कार्यकाल में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पत्थरबाजी के कारण पूरा कश्मीर बर्बाद हो गया था। जम्मू कश्मीर में जहां तिरंगा छूता भी नहीं था आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वहां गांव-गांव में तरंग लहरा रहा है और पत्थरबाजी बंद हो गई। यह नेतृत्व का फर्क है इसको समझना जरूरी हैं।
उन्होंने कहा की आज राम जन्मभूमि हकीकत बनने जा रहा है पर हमें वह दिन याद करना पड़ेगा जब सन 1990 और 1991 में सभी कारसेवक राम जन्म भूमि आंदोलन में गए थे, तो यही इंडी गठबंधन है जिन्होंने हजारों कारसेवकों का कत्लेआम कर दिया था और राम जन्मभूमि पर बाबरी मस्जिद खड़ी कर दी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों को किसान सम्मन निधि देकर सालाना 6000 रू देने का कार्य किया, पर इस गांधी परिवार ने हमेशा किसानों को ठगने का काम किया और कहते रहे की हम आपको विशेष सहायता देंगे पर कुछ नहीं दिया।
जहां कोविड काल के समय केंद्र सरकार ने देश के 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन देने का कार्य किया और आगामी 5 साल के लिए भी करेगी। वहीं 2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार के दौरान हजारों टन अनाज समुद्र में फेंका गया और भारत के अनाज को बर्बाद कर दिया गया।
जिस तेज गति से आज पूरे देश भर में फोरलेन बन रहे हैं काश 2004 से 2014 के बीच बने होते तो आज हिमाचल और देश, कहीं का कहीं होता। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई ने देशभर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की जिससे सड़क गांव-गांव तक पहुंची। 2004 से 2014 तक इस योजना को धीमा कर दिया गया। पर 2014 से 2023 तक जितनी भी सड़के हिमाचल प्रदेश में बनी उसकी 50% सड़के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी यह भारतीय जनता पार्टी की देन हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है आज भाजपा ने देशभर में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया,  यह केवल भाजपा की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति ही कर सकती थी।
TAGGED: 2004 to 2014, Bindal, Country, developed, disappointing, Shimla, tenure
admin November 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BCCI सदस्य ने कि प्रेस वार्ता… बोले ड्रीम इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किया जा रहा खिलाड़ियों के लिए नया प्रोजेक्ट
Next Article चौक चौराहे पर भाजपा करेगी कांग्रेस सरकार की नाकामियों का ज़िक्र: जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?