सोलन :योगेश शर्मा -2013 बैच के IPS गौरव सिंह ने मंगलवार को बतौर एसपी अपना कार्यभार सोलन में सम्भाल लिया है। इस दौरान उन्होंने सोलन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल से भी मुलाकात की है।
आज सुबह ही गौरव सिंह ने बतौर एसपी अपना कार्यभार संभाला है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में अपनी प्राथमिकता का भी जिक्र किया है । जिसमें उन्होंने कहा कि आज उन्होंने जिला के नए एसपी के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि वे जिला के सभी पुलिस अधिकारियों से जिला की स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे है और सोलन जिला बेहतर जिला बनकर सामने आए इसके लिए वे कार्य करेंगे। एसपी गौरव सिंह ने जिला से नशे के प्रचलन को खत्म करना और सोलन शहर में ट्रैफिक की समस्या को खत्म करना अपनी प्राथमिकता बताया है ।
