घुमारवीं: बिलासपुर के घुमारवीं मेला मैदान के पास सीर खड्ड में चेक डैम के नीचे से पानी निकल रहा है। जल शक्ति विभाग की ओर से सीर खड्ड में बनाया गया चेक डैम पानी को इकट्ठा नहीं कर पा रहा है। जिसके चलते डैम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह डैम 2 साल पहले करीब 22 लाख रुपए की लागत से बनाया गया था। कुछ दिन तक बढ़िया पानी रुकता रहा, लेकिन इस बार बारिश के कारण पानी का ज्यादा बहाव आने से यह डैम तो नहीं बहा, लेकिन इसके नीचे से कटाव हो गया। जल शक्ति विभाग के लाखों रुपए बर्बाद हो गए हैं।
