By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस को चार्जशीट लाने का नहीं कोई नैतिक अधिकार: अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस को चार्जशीट लाने का नहीं कोई नैतिक अधिकार: अनुराग ठाकुर
himachalpoliticalpolitical

भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस को चार्जशीट लाने का नहीं कोई नैतिक अधिकार: अनुराग ठाकुर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/29 at 1:58 PM
Share

नीरज डोगरा, शिमला: विधानसभा चुनावों में भाजपा की ओर से मिशन रिपीट का दावा किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश के नेता प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं और इस दावे को पूरा करने के लिए चुनावी मैदान में भी डटकर भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर यह दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल में 5 सालों में जो विकास किया है उसी के बाद जनता उन्हें दोबारा से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने एम्स, बल्क ड्रग पार्क जैसे बड़े संस्थान प्रदेश को दिए है। स्वरोजगार के नए मार्ग सृजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विकास की रफ्तार हैं फिर भाजपा सरकार है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भीजमकर निशाना साधा है और कहा कि कांग्रेस झूठे वादों की पार्टी है। पंजाब में इनकी सरकार रही लेकिन कर्ज माफ करने का जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया गया। हर घर से सरकारी नौकरी का वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया।

अनुराग ने कहा कि कांग्रेस चुनावों से पहले कोरे कागज भरवाती हैं ओर बाद में भूल जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कभी भाई बहन नहीं जुड़ सके यह भारत को क्या जोड़ेंगे। वहीं कांग्रेस की ओर से लाई जा रही चार्जशीट पर भी अनुराग ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व बेल पर है। जो स्वयं भ्रष्टाचार में डूबें हैं वह क्या चार्जशीट लाएंगे। उन्हें इसका नैतिक अधिकार नहीं है।

वहीं अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को भी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी बताया और उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए और अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री शराब घोटाले में फंसे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओर आप पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल की ओर से नोट पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो लगाने के बयान पर अनुराग ने कहा कि फर्जीवाल की फर्जी बातें हैं। यही लोग राम मंदिर का विरोध करते थे। दिल्ली में मौलवियों को सालाना अठारह हजार देते हैं क्या मंदिर के पुजारियों और गुरद्वारे के ग्रंथियों को भी देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं।

TAGGED: Anurag Thakur, congress
admin October 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार
Next Article इस बार जयराम सरकार का तंबू उखाड़ देंगे: मुकेश अग्निहोत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?