By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा साल ने चार बार बनवा सकेंगे वोट:डीसी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा साल ने चार बार बनवा सकेंगे वोट:डीसी
himachalpoliticalpolitical

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा साल ने चार बार बनवा सकेंगे वोट:डीसी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/09 at 7:10 AM
Share

राकेश, ऊना: 1 अक्टूबर 2022 को जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं वो भी अपना वोट बनवा सकते है। इतना ही नहीं अब युवा जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुके है वो साल में एक बार नहीं चार बार अपना वोट बनवा सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने यह जानकारी सोमवार को आगामी विस चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक में कही।

जानकारी देते हुए बताया कि एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई व एक अक्तूबर की तारीखों को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ऑनलाइन फार्म भरा जा सकता है अथवा बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) या वोटर सर्विस सेंटर से सहायता ली जा सकती है।

जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने, हटाने व शुद्धियां करवाने के लिए जिला के सभी मतदान केंद्रों पर 16 अगस्त से 11 सितंबर तक मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण-2022 में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पहचान पत्र से आधार संख्या जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। मतदाता 6बी फार्म भरकर अपने मतदाता कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ सकते हैं। इसके लिए https://www.nvsp.in/ वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ भी घर-घर जाकर आधार कार्ड को मतदाता कार्ड से जोड़ने का कार्य करेंगे।
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि 16 अगस्त से वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। 11 सितंबर तक कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करने, हटाने या दुरुस्त करने के लिए अपना दावा पेश कर सकता है। 27-28 अगस्त और 3-4 सितंबर को स्पेशल कैंपेन होगा तथा 26 सितंबर को इन सभी दावों का निपटारा करेगा। 10 अक्टूबर 2022 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

एक सप्ताह में भेजें स्वीप प्लान

डीसी ने सभी एसडीएम को सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, (स्वीप) का विस्तारित प्लान एक सप्ताह के भीतर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीप का लक्ष्‍य चुनाव के दौरान सभी पात्र मतदाताओं को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्‍साहित करना है। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, सभी एसडीएम, तहसीलदार (निर्वाचन) वीना डोगरा, उप-निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह ओर इलेक्शन कानूनगो उपस्थित रहे।

TAGGED: himachal, voter card, youngster
admin August 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गायक अश्वनी शर्मा का वन-वन में राम भक्ति गाना रिलीज
Next Article 19 अगस्त से 2 सितंबर तक होगी मणिमहेश यात्रा, तैयारियों ने जुटा प्रशासन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?