नालागढ़ : जगत सिंह – इन दिनों चोरों ने न्यू नालागढ़ कॉलोनी को अपना निशाना बनाया हुआ है और रोजाना चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। अब न्यू नालागढ़ फेस-2 में एक किराये के मकान में शातिरों ने ताले तोड़कर लाखों रूपये की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। शातिरों ने घर की रेकी के बाद चोरी को अंजाम दिया जब महिला अपने बच्चे को लेने स्कूल गई थी। चोरों ने घर की अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, किटी सैट, नोज पिन, अंगुठी व बच्ची की पायल चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित महिला रंजना देवी पत्नी विवेक सिंह निवासी थानालाहड़ तहसील बडोग जिला कांगडा ने बताया कि वह न्यू नालागढ़ में किराये के मकान में रहती है जब रोजाना की तरह बच्ची को लेने स्कूल गई थी तो करीब आधे घंटे बाद लौटी तो देखा दरवाजा का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ था। महिला ने बताया कि तकरीबन 2 से ढ़ाई लाख रूपये की ज्वेलरी किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई। थाना नालागढ़ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डीएसपी बद्दी प्रियांक गुप्ता का कहना है कि चोरी की शिकायत पर गंभीरता से जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।
