सोलन/योगेश शर्मा: सोलन के शामती बाईपास के पास एक बार फिर निजी स्कूल के सामने एक तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वहां खड़ी 5 गाड़ियां चपेट में आ गई।
बता दें कि घटना बुधवार सुबह की है। जैसे टैंकर पलटा है वहां एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। वहीं दूसरी तरफ वहां के स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। दरअसल बाईपास पर बने रोड में अधिक चढ़ाई होने की वजह से यहां लगातार 2 दिन से तेल से भरे ट्रक पलट रहे हैं।
गनीमत ये है कि इस हादसे में किसी भी प्रकार का कोई जानिमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि मंगलवार भी एक तेल से भरा अनियंत्रित टैंकर स्कूल की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया था।
