By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अरविंद केजरीवाल सोलन में करेंगे रोड शो, पार्टी के प्रचार में आएगी तेजी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > अरविंद केजरीवाल सोलन में करेंगे रोड शो, पार्टी के प्रचार में आएगी तेजी
electionhimachalpolitical

अरविंद केजरीवाल सोलन में करेंगे रोड शो, पार्टी के प्रचार में आएगी तेजी

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/02 at 10:30 AM
Share

शिमला/कमल भारद्वाज: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 3 नवंबर को सोलन में रोड शो करेंगे। आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में होने वाले चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। अरविंद केजरीवाल के रोड शो से आम आदमी पार्टी के प्रचार में और तेजी आएगी।

केजरीवाल के बाद 5 नवंवर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया हिमाचल में रोड शो और रैली करेंगे। इसके बाद 9 नवंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल में प्रचार के लिए आएंगे और रोड शो करेंगे। अरविंद केजरीवाल के रोड शो को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रदेश की जनता जानती है कि केजरीवाल को कहते हैं वह करते हैं। प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनने पर केजरीवाल की सभी 11 गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

पहली कैबिनेट में ओपीएस को किया जाएगा लागू

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर पूरा भरोसा है। जिसके कारण ही अब प्रदेश की जनता खुलकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आगे आ रही है। प्रदेश के कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की गारंटी दी है। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में ओपीएस को लागू किया है। हिमाचल में सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ओपीएस को लागू किया जाएगा। हिमाचल के कर्मचारी आप की गारंटी पर भरोसा कर समर्थन कर रहे हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि देने की गारंटी दी है और युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी है। सभी गारंटियों को सरकार बनने में बाद तत्काल पूरा किया जाएगा। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनने पर भ्रष्टाचार समाप्त होगा और प्रदेश के लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं मिलेंगी।

TAGGED: arvind kejriwal, Assembly Election 2022, campaign, Party, solan
admin November 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नयना देवी से कांग्रेस विधायक ने अपनी निधि के पैसे का किया दुरुपयोग: रणधीर शर्मा
Next Article फिर पलटा स्कूल के सामने तेल से भरा अनियंत्रित टैंकर, पांच गाड़ियों को लिया चपेट में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?