नालागढ़ :जगत सिंह (TSN)- करवा चौथ को लेकर जहां दुकानें सज चुकी है, वहीं साजो श्रृंगार का सामान खरीदने महिला शक्ति भी बाजारों का रूख करने लगी है। नालागढ़ में करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है, वहीं महिलाओं की बहुतयात से बाजार भरे पड़े है। करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं अच्छी खासी खरीददारी कर रही है। जहां दुकानों में चूडिय़ों से लेकर हर रूप सज्जा का सामान उपलब्ध है, वहीं दुकानों के आगे मेंहदी लगाने वालों की भी खूब चांदी हो रही है।
महिलाओं की पसंदीदा हर किस्म की चूडिय़ां व सामान उपलब्ध
चूडिय़ों के मैचिंग सैट मेटल में 250 रुपए से लेकर 800 रुपए तक है, वहीं जयपुरी में राधा कृष्ण सेट 800 से 1200 तक उपलब्ध है। मेंहदी 50 रुपए से लेकर 500 रुपए में हाथों पर लगाने के लिए उपलब्ध है। दुकानदारों ने हर प्रकार की चूडिय़ां उपलब्ध करवाई है, खास तौर पर सूट के साथ मैचिंग वाली चूडिय़ों का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। बाजार में वैसे तो हर प्रकार की चूडिय़ां मार्किट में उपलब्ध है, जिनमें करवाचौथ स्पैशल कुंदन सुहाग चूड़ी, हीरा मोता, पोलकी कड़ा, रॉकऑन, बादशाह, कनेक्शन, मंगलम, सिलीगुडी, गठबंधन, तीसरी आंख, सितारे वाली, राधा वैली, हरे कृष्णा, मखमल आदि नामों की व अन्य फैंसी हर प्रकार की चूड़ी सहित करवाचौथ थाली और जरकन में पंजाबी परांदा उपलब्ध है।
