शिमला,5 फरवरी(TSN)-मंगलवार शाम हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है.मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक़ कुल्लू के कोठी में सर्वाधिक 33 cm बर्फबारी रिपोर्ट की गई है.वहीं सलूणी में सर्वाधिक 35 mm बारिश दर्ज की गई.वहीं आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा. साथ ही आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के निचले जिलों में कोहरा और शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है.
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक का कहना ये
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ का असर बीती शाम से प्रदेश भर में देखने को मिला है.इसके चलते पूरे प्रदेश भर में बारिश बर्फबारी दर्ज की गई है.कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कुल्लू के कोठी में सर्वाधिक 33 cm बर्फबारी रिपोर्ट की गई है.वहीं सलूणी में सर्वाधिक 35 mm बारिश दर्ज की गई है.इसके अलावा शिमला,कांगड़ा में तूफ़ान और ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है.इस पश्चिमी विक्षोभ का असर आज देर शाम तक देखने को मिलेगा वहीं कल से प्रदेश में मौसम साफ होने का अनुमान है.कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर तापमानों पर भी देखने को मिला है.शिमला में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया है.आगामी दो दिनों तक प्रदेश के तापमान में गिरावट जारी रहेगी.शिमला में 2 डिग्री तक की गिरावट रहने की संभावना है.हालांकि इसके बाद तापमान में उछाल देखने को मिलेगा.
प्रदेश के निचले जिलों में शीतलहर और कोहरा छाने की भी संभावना
वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिनों में हिमाचल में भी देखने को मिलेगा.आने वाले 6 ओर 7 फरबरी को प्रदेश के निचले जिलों में शीतलहर और कोहरा छाने की भी संभावना है.वहीं इस बार जनवरी महीने में बारिश सामान्य से नीचे दर्ज की गई है.पूरे जनवरी महीने में सिर्फ़ 13.5 mm बारिश रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से लगभग 84 फ़ीसदी कम है.उन्होंने कहा कि पूरे जनवरी महीने में पांच पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय हुए लेकिन सभी काम असरदार रहे. वहीं आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश और बर्फबारी सामान्य या सामान्य से नीचे होने की संभावना है.वहीं तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर रहने के आसार हैं.
